बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पुलिस की ओर से लाई गईं तीन लड़कियों ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया।
नगर के एक मोहल्ले की 21 वर्ष की युवती को और कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की 17.5 वर्ष की किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थान से ढूंढा था। बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को बिलसंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक स्थान से बुधवार को सुबह ढूंढा था। तीनों लड़कियां एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गईं थीं। परिजनों ने उसी समय संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को थानों की पुलिस उनका मेडिकल परीक्षण कराने सीएचसी पहुंची, लेकिन तीनों लड़कियों ने परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया। सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष प्रभारी रजत शर्मा ने बताया कि तीनों लड़कियों ने मेडिकल परीक्षण न करने के संबंध में लिखित रूप से दिया था। संवाद