अमरिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह तथा सीओ सदर ने थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मुंडलिया गौसू बॉर्डर से ओवरलोड व तीन डंपरों को पकड़ लिया।
एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए डंपरों पर अवैध खनन को लेकर 1.63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोडिंग पर 1.49 का अर्थदंड वसूला गया। कुल मिलाकर तीनों डंपरों से 3.12 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। संवाद