13 जूलाई के अंक में प्रकाशित खबर।
पीलीभीत। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदारों की आंखें खुल गईं हैं। सोमवार को प्राचार्य के निर्देश पर तीन डेंगू वार्ड के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई। बंद पड़े वार्डों को खोलकर सोमवार को साफ-सफाई, पेंट, बेड डालने आदि की व्यवस्था की गई। कागजों में संचालित डेंगू वार्ड की स्थिति को लेकर 13 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर को डेंगू वार्ड की स्थिति सुधारते हुए वार्ड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसको लेकर सोमवार से डेंगू वार्ड में साफ-सफाई, पुताई, मरमम्त, बेड डालने सहित मच्छरदानी लगाने आदि का कार्य शुरू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि डेंगू-मलेरिया आदि बीमारियों को लेकर 20 बेड वाले तीन डेंगू वार्ड सुरक्षित कराए जा रहें है। वार्ड में जरूरी सुविधाओं से वार्ड को लैस कराते हुए जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक वार्ड सुरक्षित किया जा रहा है।
13 जूलाई के अंक में प्रकाशित खबर।