बीसलपुर में आयोजित बैठक में मौजूद आर्यजन।संवाद
बीसलपुर। जनता टेक्नीकल इंटर कॉलेज में रामलीला मेले के सिलसिले में आर्यसमाज के तत्वावधान में 11 से 13 अक्तूबर तक वार्षिक वैदिक सत्संग एवं रामकथा का आयोजन होगा।
यह निर्णय रविवार को आर्यसमाज भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम में अजमेर से सोमदेव, बरेली से भानुप्रकाश शास्त्री और एटा से किरन आर्य आदि वैदिक प्रवक्ता आएंगे। प्रवचन रोजाना सुबह 7:30 से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में रणनीति बनाई गई। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्यक्रम के संबंध में अलग-अलग प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंंत्री राकेश कुमार, उग्रसेन, उपप्रधान बाबूराम मौर्य समेत काफी आर्यजन मौजूद थे। संवाद