फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन बाइक चोरी का खुलासा, पांच किशोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने बाइक चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए पांच किशोरों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। सभी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई की गई। रविवार को सुनगढ़ी पुलिस ने सूचना के आधार पर पूरनपुर मार्ग पर घेराबंदी कर पांचों किशोरों को पकड़ा। पूछताछ में किशोरों ने बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। जांच में बरामद बाइकें दहगला निवासी मैकूलाल, चहलौरा निवासी दीपक कुमार, सैंजनी बनकटी निवासी धर्मेंद्र कुमार की निकलीं। तीनों वाहनों की चोरी के संबंध में थाना सुनगढ़ी में पहले से प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर घटनाओं का खुलासा करते हुए सभी बाल अपचारियों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें