फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी के ई-रिक्शा सहित तीन आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरी का ई-रिक्शा लेकर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने टाइगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। चाकू व तमंचा भी बरामद किया गया है। बाद में आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी सत्य प्रकाश पुत्र स्वर्गीय तिलकराम ने तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उनका ई-रिक्शा नौगवां चौराहे से चोरी करके तीन आरोपी भाग गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने टाइगर तिराहे से तीनों को चोरी किए गए ई रिक्शे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आशीष शर्मा निवासी आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे मोहल्ला मलिक अहमद, अजय निवासी मोहल्ला सरफराज खां, गोपाल सागर निवासी मोहल्ला पकड़िया बताए।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आशीष शर्मा और अजय के पास से चाकू और गोपाल सागर के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें