पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह की रहने वाली पल्लवी राजपूत को मोहल्ले का ही एक युवक फोन पर धमकी दे रहा है। उनकी मां शिकायत करने गईं तो आरोपी ने उनसे गालीगलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पल्लवी ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला अरविंद उर्फ भूरा उन्हें काफी समय से फोन पर परेशान कर रहा है। 26 जून को उसने फोन पर उन्हें और उनकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। मां जब इसकी शिकायत करने भूरा के घर गईं तो भूरा, उसकी मां राजकुमारी, बहन दिव्या और भाई संजू ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद