भारत नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एएसपी।
पीलीभीत। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बृहस्पतिवार दोपहर माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी और एसएसबी की क्षेत्रीय टीम के साथ सीमा पर गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एएसपी ने कच्चे रास्तों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियांं रोकने के लिए एसएसबी के अलावा पुलिस भी नजर रखती है। इसके बावजूद शारदा नदी के घाटों का फायदा उठाकर कच्चे रास्तों से मादक पदार्थों के साथ ही अन्य सामान की तस्करी होती रहती है। बृहस्पतिवार को एएसपी अनिल कुमार यादव ने थाना प्रभारी अचल कुमार के साथ बॉर्डर की स्थिति परखी। एसएसबी के क्षेत्रीय अफसर भी मौजूद रहे। संवाद