बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने धमकाने के मामले में पांचवें दिन बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका निवासी आदेश कमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 जून को अवैध खनन करने के आरोप में एसडीएम महीपाल सिंह से अपने गांव के एक दबंग के विरुद्ध शिकायत की थी। शिकायत से क्षुब्ध दबंग ने 14 जून को रात 10 बजे उसे रास्ते में घेरकर गाली गलौज की और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। उस समय पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को अजय जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद