गांव धनश्यामपुर में चोरों ने तोड़ा दरवाजे के ऊपर लगा रोशनदान।संवाद
बिलसंडा। नगर से सटे गांव घनश्यामपुर में बंद मकान में घुसे चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह घर में धुंआ उठता देख पड़ोसी किसी तरह अंदर घुसे तो सामान फैला देखा।
गांव घनश्यामपुर निवासी ओमपाल पांच माह पूर्व से परिवार के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी कार्य कर रहा है। गांव में स्थित उसके मकान पर ताला पड़ा है। शुक्रवार रात चोर मकान के रोशनदान की जाली को तोड़कर अंदर घुसे और एक एलईडी, दो स्पीकर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद