फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
नौगवा पकड़िया में विवाहिता की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की है। शहर के खुदागंज निवासी लज्जावती (22) की पांच साल पूर्व नौगवा पकड़िया निवासी राजकुमार से शादी हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर पति और उसके ससुराल के लोग पुत्री को प्रताड़ित करते थे।
आए दिन मारपीट की जाती रही। इसकी कई बार पुलिस से भी शिकायत की गई। शनिवार को पुत्री की मौत हो गई। उसका शव घर की छत पर बने कमरे में कुंडे के सहारे चुन्नी के फंदे से लटकता मिला। ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसपर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



महिला का शव घर में छोड़कर भागे ससुराली

पूरनपुर। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़ घर से भाग गए। सूचना के बाद नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी जोगेश की पत्नी रानी (27) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ रूपा बिष्ट ने बताया कि ससुराल के लोग घर से भाग गए थे। प्रथम दृष्टया जांच में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका बिलसंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता जम्मू कश्मीर में नौकरी करते है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि रानी की शादी करीब छह साल पहले जोगेश से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। संवाद

-

महिला को मारपीट कर घर से निकाला

अमरिया (पीलीभीत)। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर नाराज ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के थाना सितारगंज निवासी अरीशा मलिक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व अमरिया थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उससे पति के अलावा ससुर मकसूद, सास नाजुक, देवर शादान, नन्द सोनी खुश नहीं हुए। आरोप है कि मोटरसाइकिल के लिए दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
दो वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब उसने पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया। इस दौरान वह अपने मायके में रह रही थी। सहमति के बाद रिपोर्ट निरस्त करवा दी। आरोप है कि इस बाद 13 अगस्त 2024 को ससुराल पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


दहेज की मांग पूरी न होने पर धारदार हथियार से किया वार

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के पिता की ओर से ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना दो अगस्त की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी प्यारेलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी चार साल पहले गांव धर्मापुर निवासी अंकुल से की थी। पुत्री ने एक पुत्र और पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पुत्री के ससुराली अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। दो अगस्त को ससुरालियों ने पुत्री के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्यारेलाल की ओर से आरती के पति अंकुल, सास चंपा देवी, देवर पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें