फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले नूरानपुर में तैयारियां पूरी, पंडाल में जुटे हजारों साधु-संत और लोग

Tue, 03 Nov 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत के गांव नूरानपुर आ रहे हैं। वे ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा के समापन अवसर पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हजारों साधु-संत और श्रद्धालु कथा पंडाल में जुट गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर जुटे साधु-संत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मंगलवार को गांव नूरानपुर में तैयारियां पूरी कर ली गईं। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर साधु-संतों और क्षेत्रीय लोगों का जुटना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक करीब दो हजार साधु-संत और श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंच चुके थे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


Trending Videos

दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम और श्रीराम कथा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंगलवार दोपहर करीब 12:05 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा।

अफसरों ने संभाली व्यवस्था की कमान 
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए एक दिन पूर्व सोमवार को मंडलायुक्त शंभू कुमार और डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव समेत जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश व्यवस्था सख्त रखी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री यहां रामकथा महोत्सव में शामिल होंगे। वे करीब डेढ़ घंटे तक यहां रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें