फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुदा की बारगाह में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में ईद-उल-अजहा शांतिपूर्वक मनाई गई। सुबह ईदगाह में नमाज हुई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह पर लगे मेले में देर शाम तक रौनक रही। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। दिन भर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन


बीसलपुर। मुस्लिमों ने ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाह परिसरों में मेले भी लगे। रसायाखानपुर, दौलतपुर हीरा, टिकरी, ईंटारोड़ा, चंद्रपुरा, चठिया सेवाराम, दियोरिया, पहाडग़ंज, महादेवा, टेहरी, पंसड़ी, गझांडी, सुजनी आदि गांवों में बकरीद अकीदत के साथ मनाई गई।
चुर्रासकतपुर। मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, सिसैइया जलालपुर, सायर, राजूपुर, अभयपुर, चैनानकटी, रिछोला, और रिछुलिया आदि गांवों में अकीदत के साथ परंपरागत ढंग से बकरीद मनाई गई। मीरपुर वाहनपुर के ईदगाह परिसर में मेला भी लगा।
विज्ञापन


न्यूरिया। ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम रिजवान ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की गई। नमाज के दौरान पुलिस ने आधे घंटे के लिए टनकपुर हाईवे पर यातायात रोक दिया था। इस दौरान अमरिया के तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष उदयवीर प्रताप सिंह आदि पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह के बाहर मुस्तैद रहे।

अमरिया। कस्बे में ईदगाह के अलावा पूरे तहसील क्षेत्र की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अब्दुल माजिद ने नमाज़ अदा कराई। उलमा ने नमाज़ से पूर्व हज़रत इब्राहिम और हज़रत इस्माईल की जिंदगी पर रोशन डाली। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।

जहानाबाद। सुबह 7:15 बजे कस्बे की बीच बाली मस्जिद में मौलाना सद्दाम ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना राकिब ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में नमाजियों की खासी भीड़ रही। नमाज के बाद खुतबा हुआ, इसे सभी नमाजियों ने बैठ कर सुना। मौलाना राकिब ने कुर्बानी के बारे में विस्तार से बताया। कहा, देश और शहर में अमन-चैन कायम रहे। सभी लोग आपस में भाईचारा बनाए रखें। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सीओ सदर प्रतीक दहिया प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें