स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में परिषद के संस्थापक प्रेमराज वर्मा के नेतृत्व में आसपुर से संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया था। संदेश यात्रा जिले के 52 गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से अवगत कराया गया। इधर बृहस्पतिवार को संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में संदेश यात्रा का समापन हो गया। समापन समारोह में स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि परिषद के युवाओं द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, प्रेमराज ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त वर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजू लोधी, मयंक शुक्ला, दिनेश कुमार, अपिन कुमार, कुलदीप कुमार, सर्वेश कुमार, जितेंद्र गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।