फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले छह गिरफ्तार, अवैध असलाह बरामद

Sun, 31 Jul 2022 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

गांव लालपुर में अंडरपास के समीप गुरमंगत सिंह के पंपिंग सेट के समीप बैठकर चोरी की योजना बना रहे आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
पूरनपुर में गिरफ्तार आरोपी चोर। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर में चोरी योजना बना रहे चोरों ने पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपी चोरों को तमंचा, कारतूस, चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


पखवाड़ा भर से सर्किल के कई गांव में अंधेरा होते ही चोरों का शोर मचने लगता है। चोरों की आहट पर फायरिंग भी गांवों में होती है। शोर-शराबे के बाद कुछ गांवों में पूरी रात लोग जाग कर काट रहे है। सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव लालपुर में अंडरपास के समीप संदिग्ध लोगों की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया।

अंडरपास के समीप गुरमंगत सिंह के पंपिंग सेट के समीप बैठकर चोरी की योजना बना रहे आरोपियों ने पुलिस को देखते ही जानलेवा हमला कर फायर किया। पुलिस ने अपना बचाव कर गांव लाह निवासी विपिन कुमार उर्फ टप्पले, शेरपुरकलां निवासी फारूक, गांव पजाबा निवासी लालजीत, लाइनपार मोहल्ला साहूकारा निवासी सोहेल, उवैस, कामिल को गिरफ्तार कर लिया। विपिन के पास से अवैध तमंचा, खोखा, दो कारतूस, फारूक, लालजीत, सोहेल, उवैस, कामिल के पास से चाकू मिले। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें