घुंघचाई। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने गांव लुकटिहाई निवासी किसान अंबरीश वर्मा के घर से हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोर जेवरात के खाली डिब्बे गांव के समीप खेत में छोड़ गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
चोरी की जानकारी अंबरीश के परिजनों को सुबह आंख खुलने पर हुई, जब उन्हाेंने कमरे में सामान बिखरा देखा। अंबरीश ने बताया कि दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से चांदी की तीन कंधनी, तीन कमर बिछुआ, पायलें, सोने के झाले, मांग वेदा, नथुनी और तीन पेंडल ले गए।
उन्होंने बताया कि चोर जेवरात के खाली डिब्बे, बैग गांव के समीप एक खेत मेें फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी ओमप्रकाश ने खेत में खड़ी नरई चुराने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद