फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंद मकान में छत के रास्ते घुसे चोर, सोने के टॉप्स ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बे के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी सजर के बंद मकान में छत के रास्ते घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब तीन ग्राम वजन के सोने के एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर ले गए। चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़े, लेकिन अन्य कोई सामान चोरी नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मकान स्वामी सिलाई का काम करते हैं। परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनकी बहन इशरत ने बताया कि सोमवार को घर की सफाई करने के बाद कमरों और मुख्य दरवाजे पर ताले लगाकर चली गई थीं। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोबारा घर पहुंचीं। मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने के टॉप्स गायब मिले।
घटना की सूचना मकान स्वामी और पुलिस को दी गई। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। मकान स्वामी के भाई कमर ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चोरी की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें