फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई पुलिस चौकी का सामान ले गए चोर

Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने पहले सुरक्षा के लिहाज से बंडा रोड पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर सोलर पैनल, कुर्सी व अन्य सामान ले गए। चौकी में चोरी का मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना है। बंडा रोड पर राहगीरों की सुरक्षा व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पांच माह पूर्व बिलसंडा थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने अफसरों से राय मशवरा करने के बाद एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाई थी। इसका सीओ बीसलपुर ने उद्घाटन किया था। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती के दिशा निर्देश दिए गए। चोर इस अस्थाई पुलिस चौकी का सोलर पैनल, कुर्सी आदि सामान चोरी ले गए। मंगलवार को इसकी जानकारी लगने पर पुलिस वाले सन्न रह गए। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि थाने में सिपाहियों की कमी होने से अस्थाई चौकी पर पुलिस बल की तैनाती बंद हो गई थी। वहां पर लगे सोलर पैनल का कुछ हिस्सा चोरी हुआ है, जिसकी छानबीन कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें