फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरों ने दो घरों में घुसकर कई लाख रुपये का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले चटकाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल, हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। एक घर में तो चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दंपती को बाहर से कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम भैसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में चोर छत के रास्ते जीने की सीढ़ियों से उनके घर के अंदर उतरे। चोरों ने आंगन में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद उनके भाई अजय के बंद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। चोरों ने बॉबी सिंह और उनकी पत्नी अनीता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे जागकर शोर न मचा सकें। पीड़ित परिवार के अनुसार अजय सिंह वर्तमान में रुद्रपुर में रहकर काम करते हैं। वह दो महीने पहले ही घर से गए थे। दूसरी घटना नजदीकी गांव कोकिला में हुई। ओमप्रकाश और उनके भतीजे भगवान दास के कमरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया।
भगवान दास की पत्नी बाल कुमारी ने बताया कि रात में बिजली गुल होने के बाद जब वह छत पर सोने के लिए उठीं, तो छत पर बने कमरे के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों संदूकों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर वहां रखे पांच हजार रुपये और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।मकान मालिक ओमप्रकाश बाहर गए हुए हैं। घर लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वहां से कुल कितना माल चोरी हुआ है। इसके अलावा पास के ही रहने वाले राजेश कुमार का मोबाइल फोन भी चोर चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दोनों गांवों में पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने और तहरीर प्राप्त होने के तुरंत बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। चोरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें