दियोरिया। ड्रोन की अफवाहों के बीच चोरों ने गांव मुड़िया भगवंत निवासी रामगोपाल की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया भगवंत निवासी रामगोपाल सोमवार की रात हाथ में डंडा लेकर गांव की रखवाली के लिए चौकीदारी कर रहे थे। इसी समय तीन नकाबपोश ने उन्हें पकड़ लिया। अपने साथियों के पास ले जाकर गाली-गलौज और मारने-पीटने लगे। रामगोपाल के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ चोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए गश्त बढ़ा दी है। संवाद