फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के बंद मकान से चोर समेट ले गए हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला (पीलीभीत ) मजदूर के बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर हजारों का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। सुरागरसी के बाद नजदीक के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनसे प़ुलिस पूछताछ कर रही है। कस्बे में डिस्टलरी कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख खां मजदूरी करते हैं। दो माह पूर्व पिता अशरफ की मौत हो गई थी। इसके बाद से डिस्टलरी कॉलोनी स्थित मकान को ताला लगाकर उत्तराखंड के खटीमा में अपने दूसरे मकान में रहने लगे थे। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर इनवर्टर, वर्तन, कपड़े समेत 40 हजार का सामान समेट ले गए। शुक्रवार शाम पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिवार घर आया और सामान चेक करने के बाद पुलिस को सूचना दी। बरामदे में कुछ खाली शराब की बोलतें और फलों के छिलके भी पड़े मिले। चौकी प्रभारी घनश्याम बहादुर ने बताया कि शक पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें