फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक परिसर हुआ सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर को सैनिटाइज किया गया। बैंक प्रबंधन द्वारा नगर निगम को पत्र लिखा था। जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में गत 31 मार्च व एक अप्रैल को वित्तीय मामलों को निपटाने का काम चला। इस दौरान बैकिंग कार्य हेतु बाहरी लोगों का आना जाना भी बैंक परिसर में हुआ। शुक्रवार को महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक आरके सिंह के बुलावे पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम द्वारा बैंक परिसर में स्थित जिला सहकारी बैंक के प्रशासनिक भवन,बैंक प्रांगण एवं गार्डन आदि का सैनीटाइजेशन कराया गया। महाप्रबंधक की देखरेख में हुए सैनिटाइजेशन के दौरान विभिन्न पटलों की सफाई आदि भी कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें