पीलीभीत। बीसलपुर स्थित बस स्टैंड पर एक युवक ने कब्जा करने की कोशिश की। जानकारी पर एआरएम ने शनिवार को बीसलपुर बस स्टैंड पहुंचकर जांच की।
बीसलपुर में मोहल्ला दुबे के पास रोडवेज बस स्टैंड बना है। इस स्टैंड का संचालन न होने के कारण यहां कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। स्टैंड की देखभाल के लिए एक चौकीदार को नियुक्त कर दिया गया है। डिपो पर बसों के खड़े न होने से आस-पास के लोग अपने वाहनों व कृषि यंत्रों को यहां खड़ा कर देते है।
चौकीदार अमर सिंह राजपूत ने बताया कि डिपो की खाली जमीन पर एक युवक ने पन्नी डालकर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर वह झगड़ने लगा और जान से मारने की धमकी दी। अमरजीत ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।
शनिवार को एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बीसलपुर बस स्टैंड पहुंचकर निरीक्षण किया। कब्जा करने वाले व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कहा कि अगर वह नहीं माना तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एआरएम पवन कुमार ने इस बात की पुष्टि की।