फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में लगाई नकब और लाखों का सामान ले गए

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव करमापुर में घर की दीवार पर लगाया गया नकब । स्रोत - गृह स्वामी
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव करमापुर माफी के एक घर से चोरों ने रविवार रात नकब काटकर लगभग सात लाख का माल उड़ा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव करमापुर माफी निवासी परमेश्वरी दयाल राठौर ने बताया कि वह और उनके घर के सभी लोग भीषण गर्मी के कारण बीती रात आंगन में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने पीछे की दीवार में नकब काटकर कमरे में प्रवेश किया। उसके बाद कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें से 80 हजार की नकदी, जेवर और कमरे में ही रखे कीमती बर्तन चुरा लिए।
विज्ञापन

चोरों ने कीमती सामान ढूंढने के प्रयास में काफी सामान बिखेर कर भी डाल दिया। चोरी करने के बाद चोर नकब के रास्ते से ही चले गए। सुबह घर वाले जब कमरे में गए, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में चोरों को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें