फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिवाली पर बिजली मिलेगी भरपूर, फिर भी शहर की सड़कों पर रहेगा अंधेरा

विज्ञापन
खम्भे पर लगी लाइट । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली पर शासन का आदेश है कि हर हाल में पूरी बिजली दी जाए ताकि कहीं पर अंधेरा न रहे। बावजूद इसके सड़काें से लेकर वार्ड तक अंधेरा रहेगा। कारण, नगर पालिका अब तक स्ट्रीट लाइट ही नहीं खरीद सकी है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि जेम पोर्टल से लाइटों को खरीदा जाएगा और इसके बाद लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर हर बार बोर्ड बैठक में सभासदों की ओर से गहमागहमी होती है। बैठक में जल्द लाइटें लगवाने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके बाद कोई सुध नहीं लेता। इस बार भी अक्तूबर में सभासदों ने बैठक में वार्ड में लाइटें लगवाने का मुद्दा उठाया था। कहा गया था कि जल्द ही 600 लाइटों को जेम पोर्टल से खरीदा जाएगा। पूरा महीना बीत गया, लेकिन अधिकांश वार्डों में लाइटें नहीं लग सकीं। न ही जेम पोर्टल से लाइटों की खरीद ही हुई। अब दिवाली में महज पांच दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीद भी नहीं कि इतनी जल्दी खरीद कर सभासदाें को लाइटें दे दीं जाएं।

महज दस-दस बल्व से चमकेगा एक वार्ड
लाइटों को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि दिवाली से पूर्व जेम पोर्टल से लाइटों की खरीद हो जाएगी। इसके लिए टेंडर दस नवंबर को खोला जाएगा। इसके बाद तुरंत ही लाइटें लगवा दीं जाएंगी। हालांकि इससे पहले तीन सौ बल्व खरीदे जा रहे हैं। शहर में 27 वार्ड हैं। हर वार्ड में दस-दस बल्व लगाए जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 10 को टेंडर खोला जाएगा तो खरीद कब होगी और कब बल्व लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



दिवाली पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 300 बल्व खरीदे जा रहे हैं। इनको वार्ड के अलावा प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। पर्व पर अंधेरा नहीं रहेगा।- देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ- नगर पालिका



बोले सभासद- चाहिए 40 लाइटें, मिल रहीं दस

वार्ड में 45 प्वांइटों पर लाइट खराब पड़ी हैं। इसके अलावा नए प्वाइंट भी खुले पड़े हैं। अब तक कुछ भी नहीं मिला है। वार्ड में महज दस बल्व देने की बात कही जा रही है। ऐसे में पूरे वार्ड में रोशनी कैसे संभव है। - चेतन गंगवार, सभासद, वार्ड-09


जब से पालिका बोर्ड का गठन हुआ है तभी से स्ट्रीट लाइटों की मांग की जा रही है। अब तक कुछ भी नहीं मिल सका है। वार्ड में 40 से 45 पोल हैं। अंधेरा रहता है। अब ऐसे में दिवाली पर काम कैसे चलेगा। 40 के स्थान पर दस बल्व देने की बात कही जा रही है। - गोकुल प्रसाद मौर्य, सभासद, वार्ड 10
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें