फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में डेंगू से प्रवक्ता की मौत

विज्ञापन
प्रमोद कुमार का फाइल फोटो । स्रोत - परिजन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई प्रमोद शर्मा (35) बरेली के गांव अटामांडा के एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। वह एक सप्ताह पूर्व डेंगू की चपेट में आ गए थे। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को सुबह उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगाकर डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए टीमें सक्रिय हैं। रविवार को पूरे जनपद में 763 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिसमें पांच मरीज संदिग्ध पाए गए, जिनकी अब एलाइजा जांच की जाएगी। इसके अलावा 928 मलेरिया के मरीजों की जांच हुई, लेकिन संक्रमित कोई भी नहीं पाया गया। जिले में अब तक 178 लोग डेंगू और 479 मलेरिया के मरीज मिलें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें