पीलीभीत। भारी बारिश और मौसम विभाग से रेड अलर्ट जारी होने को देखते हुए डीएम ने सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। देर रात उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शुक्रवार को कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी शासकीय, अशासकीय और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। संवाद