फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेरपुरकलां में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

Thu, 25 Jul 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन वापसी के बाद बुधवार को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन

अब वार्ड 190 में अंशुमान दीक्षित और नीतू वाजपेयी में सीधा मुकाबला होगा। वार्ड 202 में रामकृष्ण, राममिलन और विश्वनाथ चुनाव मैदान में है। आरओ/जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि शेरपुरकलां में प्रधान पद के किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यहां प्रधान पद के लिए जाने आलम, शवीना बी, सीमा खातून, सीमा बेगम मैदान में है। इन्हें क्रमश: अनाज ओसाता किसान, इमली, कन्नी और कार चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड 190 में शिवानी शुक्ला, विद्यावती, मायादेवी ने जबकि वार्ड 202 में अरविंद कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ग्राम पंचायत सदस्य के 17 पदों में से आठ पदों पर एकल नामांकन होने से आठ ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नौ पदों पर कोई नामांकन दाखिल न होने से पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें