पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) अब हर बुधवार को बंद रहेगा। इसको लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है।
इसके अलावा साप्ताहिक बंदी के दिन पर सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में पर्यटन के द्वार खोले जाएंगे और साप्ताहिक बंदी का दिन आगे निर्धारित किया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि आदेश प्राप्त होने के बाद इस पर अमल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद