फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल्द शुरू नहीं हुआ ट्रेनों का संचालन तो होगा धरना

विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते उघोग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के व्यापारी । स्रोत - व्यापारी
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इसमें दिल्ली तथा लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेनों के संचालन सहित कई मांगों को रखा गया। चेतावनी दी गई जल्द ही ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के आह्वान पर नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्टेशन अधीक्षक से मिला और मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें मांग रखी गई कि टनकपुर से नई दिल्ली और लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए, जिससे व्यापारी वर्ग एवं आम जनमानस को लाभ मिल सके।
इसके अलावा नई दिल्ली के लिए संचालित ट्रेनों की समय सारिणी में भी बदलाव की मांग की गई। इस मौके पर महामंत्री शलभ गंगवार, नगर उपाध्यक्ष ऋषि कनौजिया, नगर मंत्री गौतम गुहा, नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद ममनून, आकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें