बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में ननिहाल आई एक युवती को उसी गांव का युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर की एक काॅलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ नौ मई को थाना बरखेड़ा के एक गांव में अपने मायके आई थी। उसी रात एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। जब इस बात की शिकायत युवक के घर वालों से जाकर की, तो उन्होंने गालियां देते हुए डरा धमका कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने युवक व उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद