पीलीभीत। शाहजी मियां उर्स के चलते मंगलवार को जनपद न्यायालय पीलीभीत में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा मुंसिफ न्यायालय बीसलपुर और ग्राम न्यायालय पूरनपुर में भी अवकाश रहेगा। संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि शाहजी मियां उर्स को लेकर न्यायालयों में स्थानीय अवकाश किया गया है। संवाद