पीलीभीत। त्योहारों पर ई-रिक्शा व बड़े वाहनों की शहर की मुख्य बाजार में प्रवेश पर रोक रहेगी। इसको लेकर अधिकारियों ने रूट प्लान तैयार कर प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। होमगार्ड व पीआरडी के जवानों का भी सहयोग लिया गया है।
धनतेरस व दीपावली पर बाजार में जाम की समस्या न बने, इसको लेकर अधिकारियों ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। शहर के मुख्य बाजार में गैस चौराहे, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा, जमुनी चौराहा, लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनगढ़ी चौराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।
साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अलावा पीआरडी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा। टीएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार में बड़े वाहनों के अलावा ई-रिक्शा के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।