पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर शहर से लेकर कस्बों और गांवाें के श्री हनुमान मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटी। सुंदरकांड का पाठ और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
शहर में स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया और आरती व प्रसाद वितरण हुआ। टनकपुर मार्ग के संतोषी माता मंदिर परिसर में भी भक्तों ने बजरंगबली की आराधना की। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। भक्तों ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। शहर में टनकपुर हाईवे के किनारे, स्टेडियम मार्ग पर, स्टेशन मार्ग आदि स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।