फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब हुई बम बम भोले, शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Fri, 24 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
विज्ञापन
 जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। शिवालयों में सुबह से शाम तक शिव भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। शिवभक्तों ने विधिविधान से भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया। वहीं कई शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक व महा मृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। देर शाम तक शिवालय घंटा घड़ियाल व बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजते रहे। शहर के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर, श्री अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में शुक्रवार भोर होते ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने भगवान शिव की बेलपत्र, बेर, फूल, धतूरा, भांग, शहद आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। गौरीशंकर मंदिर परिसर में तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लग गई। बम बम भोले के उद्घोष व ऊं  नम: शिवाय के जाप से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कई शिवभक्तों ने महामृत्युंजय जाप व अभिषेक किए। गौरीशंकर मंदिर में देर शाम भस्म आरती हुई। भस्म आरती के दौरान शिवभक्तों को रोक दिया गया, आरती के बाद मंदिर पुन: दर्शन के लिए खोल दिया गया। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक मेले जैसा माहौल देखा गया। स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों की कतारें देखी गईं। शिव भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद शाम को ठंडाई का भी आनंद लिया। वहीं प्राचीन दूधियानाथ मंदिर में शिवभक्तों ने भगवान शिव की विधि आराधना की। यहां देर शाम रुद्राभिषेक का कार्यक्रम हुआ। अंजनेय फाउंडेशन की ओर से सदर तहसील स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ हुआ। पूजन के बाद ठंडाई व प्रसाद वितरित किया गया। यहां अखिलेश सक्सेना, राजीव जौहरी, तहसीलदार विकास शुक्ला, अनुराग सिंह, पवन अग्रवाल, सागर जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। महाशिवरात्रि पर नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, देवी स्थान मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप ब्रहमदेव स्थल सहित नगर के शिवालयों व सिरसा जंगल स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का जमावाड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवालयों में दूध, भाग, धतूरा, तिल, फूल, बेलपत्र आदि चढ़ाए। नगर के कई स्थानों पर ठंडाई का भी वितरण किया गया।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। प्रसाद, बेलपत्र व धतूरे आदि चढ़ाए। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने करनेे का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें