फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर में आई दिक्कत, चार सौ उपभोक्ताओं की छह घंटे बिजली गुल

Sat, 10 May 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से शहर के 400 उपभोक्ताओं की बिजली बृहस्पतिवार आधी रात से गुल हो गई। अगले दिन भी दोपहर तक मरम्मत कार्य चलता रहा। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे मीना बाजार स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी केबल में दिक्कत आने से आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे कर्मचारी रातभर काम करते रहे, लेकिन फाल्ट दूर नहीं कर सके। शुक्रवार सुबह भी टीम इस इलाके की आपूर्ति सुचारु करने के लिए मशक्कत करती रही। दोपहर में बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जा सका।
बिजली आपूर्ति न मिलने से मीना बाजार, बजरिया मार्ग, इनायतगंज, गीता मंदिर मार्ग, होली चौराहा आदि के चार सौ उपभोक्ताओं की बिजली करीब छह घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, बल्लभ नगर, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, तुलाराम, मदीनाशाह, रामनगर, बरहा आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मीना बाजार स्थित ट्रांसफार्मर में रात को दिक्कत हुई थी। सूचना पर टीम को भेजकर उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें