फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेरपुरकलां में चोर होने का शोर, लाठी-डंडे लेकर लोगों ने दिया पहरा

Fri, 08 Aug 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार, शेरपुरकलां के मोहल्ला नवदिया और नौगवां के अलावा गांव पंजाबा में बुधवार की रात चोर होने का शोर मचा। इसके बाद स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर चोर की तलाश करते रहे। पुलिस ने चोर की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवां में बुधवार की रात करीब 11 बजे छोटे अहमद के बंद मकान की दीवार फांदकर चोर घुसने का शोर मचा। कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर गए। छोेटे अहमद ने बताया कि शोर होने से पहले ही चोर भाग गया। इसके अलावा नवदिया और गांव पंजाबा में भी लोग चोर होने की आशंका में लाठी-डंडे लेकर घंटों घूमते रहे। अब लोग रात में पहरा दे रहे हैं। मंगलवार की शाम भी पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरानगर में चोर होने की आशंका में मोहल्लावासी तीन युवकों ने लाठी-डंडों और तलवार से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार करके उनका चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें