फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहकारी गन्ना समिति, चीनी मिल में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ी

विज्ञापन
पूरनपुर की सहकारी गन्ना समिति में अंतिम मतदाता सूची देखने को उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समितियों की प्रबंध समिति और चीनी मिल प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर सहकारी गन्ना समिति और चीनी मिल में गहमागहमी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट का चुनाव तीन अक्तूबर को, प्रबंध समिति सदस्यों का चुनाव 16 अक्तूबर को और सभापति, उप सभापति का चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। डेलीगेट के चुनाव को लेकर बुधवार को सहकारी गन्ना समिति में मतदाता सूचियों पर सौ और चीनी मिल में आठ लोगों ने अपनी आपत्तियां दाखिल कीं, जिनका निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। सूची को देखने के लिए सहकारी गन्ना समिति में चुनाव लड़ने वालों की भीड़ लगी रही। चुनाव मैदान में कूदने का मन बना चुके लोग नोड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने को जुटे रहे। बृहस्पतिवार को डेलीगेट चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होंगे, जबकि चीनी मिल में डेलीगेट के पदों पर 30 सितंबर को नामांकन होंगे।
सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट के 442, संचालकों के 11, द किसान सहकारी चीनी मिल में डेलीगेट के 145 और संचालकों के 11 पदों के अलावा सभापति, उपसभापति का चुनाव होना है। मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति और चीनी मिल में डेलीगेट की अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल की गईं। सहकारी गन्ना समिति में सौ लोगों ने, जबकि चीनी मिल में आठ लोगों ने मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल की। डेलीगेट, संचालक और चेयरमैन के पद पर चुनाव लड़ने का मूड बना चुके संभावित प्रत्याशियों ने अपनी राजनीतिक गोटियां बिछानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ताकि अधिक से अधिक डेलीगेट अपने पक्ष में मतदान कराकर संचालक पद की कुर्सी तक पहुंचा जा सकें। सभापति, उपसभापति को चुनाव डालने वाले भी सक्रिय होकर संभावित संचालकों से संपर्क में जुट गए हैं। ताकि सभाापति, उपसभापति की कुर्सी हासिल की जा सके। सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नामांकन, 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन, 30 सितंबर को नामांकन वापसी, उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन और तीन अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन

चीनी मिल में प्रबंध समिति के चुनाव में डेलीगेट बृहस्पतिवार को मतदाता सूचियों पर आपत्तियों का निस्तारण, अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 27 सितंंबर को नामांकन, 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, वैध नामांकनों का प्रदर्शन, एक अक्तूबर को नामांकन वापसी, चुनाव चिह्नों का आवंटन, चार अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें