पीलीभीत में जनसहयोग कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर स्मरण करते र
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। साथ ही पंडित उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलने की अपील की।
बुधवार को टनकपुर हाईवे स्थित जनसहयोग कार्यालय में उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति एवं प्रखर विचारक थे। कहा कि उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हो।
उन्होंने अंत्योदय का मूलमंत्र देते हुए कहा था कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि समानता का अवसर मिले और हर कोई बेहतर जीवन जी सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) विजय सिंह गंगवार, कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा, दीपू कश्यप, मनोज मिश्रा, शिव नरायन शर्मा आदि मौजूद रहे।