फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईलेट सेंटर के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोतवाली मार्ग पर एक आईलेट सेंटर के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से तलवारें भी लहराई गईं। करीब आधा घंटा तक हुई मारपीट पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार को दिन में करीब चार बजे की है। एक समुदाय के दो लोगों में आईलेट सेंटर के बाहर जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने करीबियों को फोन कर बुला लिया। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।
आईलेट सेंटर के समीप एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई। नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मारपीट नहीं बल्कि दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। जब तक पुलिस पहुंची मारपीट करने वाले भाग चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें