फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मछली पकड़ने गए ग्रामीण का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
मृतक गौरांग ढाली फाइल फोटो।
विज्ञापन
मझोला/पीलीभीत। घर से मछली पकड़ने की बात कहकर निकले ग्रामीण का तालाब में शव बरामद हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था।
विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली (55) तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे।
देर शाम तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी पहचान टांडा विदेशी के गौरंग ढाली के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ने की जानकारी मिली है, जहां पर शव मिला वहां पर पानी भी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें