फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने से दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी रूबी का पड़ोस की रहने वाली नादरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से गाली गलौज के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष की नादरा का कहना है कि उसको जमीन पर गिराकर पीटा गया, बचाने आए उसके पुत्र तस्लीम से मारपीट की गई। दांतों से काटकर घायल कर दिया गया।
दूसरे पक्ष की रूबी का आरोप है कि गांव का तस्लीम नशेड़ी किस्म का है। जो गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने पीटा। बचाने आए पति हारून को भी पीट दिया गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। लाठी-डंडे चलने से खलबली मच गई।
विज्ञापन

आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया। घायल दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें