फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा वितरण घोटाले की सीबीआई जांच हो : मंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की पंचायत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर हुई। पंचायत में बरेली- सितारगंज हाईवे में मुआवजे और किसानों से खेती खरीदने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जनपद पीलीभीत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सितारगंज हाईवे फोरलेन करने लिए एनएचआई के अधिकारियों तथा राजस्व के अधिकारियों ने किसानों के साथ बहुत बड़ा छल (धोखाधड़ी) करके बहुत कम दामों पर कृषि भूमि खरीद ली।
उस कृषि भूमि पर निर्माण कर सरकार को चूना लगाकर अवैध रूप से मुआवज़ा प्राप्त कर लिया गया, जबकि मुआवजे के असली हकदार वंचित रह गए। घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जरूरी है कि हकदार किसानों को चिह्नित कर मुआवजा दिलवाया जाए। अगर दोषियों पर शासन- प्रशासन कठोर कार्रवाई अमल नहीं लाता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक आंदोलन करने को बाध्य होगी। पंचायत में दिनेश कुमार, पवन कुमार वर्मा, महेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, नवजोत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें