फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट से कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में लोकल फाॅल्ट की समस्या से आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या बृहस्पतिवार को भी बनी रही। शहर के पांच इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के शरीफ खां चौराहा क्षेत्र में देर रात से आधे क्षेत्र में आपूर्ति बंद रही। सुबह जानकारी होने के बाद स्टाफ ने फॉल्ट तलाशने के बाद मरम्मत की। जिसके बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके अलावा जेपी रोड क्षेत्र में भी एक फेस में आपूर्ति न आने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
नई बस्ती चौराहे पर भी यही स्थिति रही। करीब दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हो उठे। हालांकि जानकारी के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति को सुचारू कराया। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि फाॅल्ट से कुछ इलाकों में बिजली प्रभावित हुई थी। जिसे सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें