फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार घट रहे शारदा के जलस्तर से राहत

Fri, 03 Jul 2015 10:56 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर लगातार घट रहा है, इससे जहां क्षेत्र में बसे लोगों को राहत मिली हैं वहीं नदी द्वारा किनारे पर सिल्ट छोड़े जाने से कटान का खतरा भी कम हो गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने पर शारदा का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई थी लेकिन दोबारा बारिश न होने से जलस्तर लगातार घट रहा है। शुक्रवार को इसकी मात्रा घटकर 38 हजार क्यूसेेक रह गई है। पानी कम होने से शारदा नदी ने इस बार किनारे पर भारी मात्रा में सिल्ट छोड़ी है, इससे उम्मीद की जा रही है कि दुबारा पानी आने पर धार किनारे से हट जाएगी, जिससे कटान पर अंकुश लगेगा।

नदी में हुई दो धाराएं
जलस्तर कम होने से शारदा नदी में बीच में काफी सिल्ट छोड़ी है और नदी की दो धाराएं हो गई हैं। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कत हो रही है। दोनों धाराओं के बीच करीब 500 मीटर क्षेत्र में सिल्ट होने के कारण लोगों को नाव को सिल्ट में घसीटना पड़ता है।
विज्ञापन


पशुओं को सुरक्षित लाने का काम शुरू
शारदा पार क्षेत्र में बसे लोग बड़ी संख्या में पशुपालन करते है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए इन लोगों ने अपने पशुओं को रमनगरा क्षेत्र में लाना शुरू कर दिया है। नदी पर नाव में बैठकर यह लोग अपने पशुओं को पानी में उतारते हैं और उसके आसपास नाव रखकर सभी पशुओं को नदी के इस पार लाते हैं।

कटर बनाने का काम जारी
पिछले दिनों बढ़ जलस्तर से रमनगरा क्षेत्र का स्पर संख्या छह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बचाव के लिए बाढ़ खंड ने पानी कम होते ही छोटे कटर बनाना शुरू कर दिया है। यहां बांस बल्लियों से छह कटर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें