फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेंट्रल लैब में पर्याप्त बेंच, शौचालय और पेयजल तक की नहीं है व्यवस्था

विज्ञापन
सैंट्रल लैब के बाहर कतार में खड़ी गर्भवती व जमीन पर बैठी महिला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी बढ़ने के साथ जैसे-जैसे मरीजों की जिला अस्पताल में संख्या बढ़ने लगी है। वैसे-वैसे सेंट्रल पैथाेलॉजी लैब में व्यवस्थाओं के दावे केवल दावे ही बनकर रह गए हैं। गर्भवती से लेकर अन्य महिला व पुरुष मरीजों को घंटों कतार में लगकर जांच करानी पड़ रही है। सुविधा के नाम पर सेंट्रल लैब के बाहर भीड़ की अपेक्षा बैठने, पेयजल आदि तक की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अवकाश के बाद भी आधे दिवस की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। ज्यादातर मरीजों में वायरल बुखार, टायफाइड आदि के लक्षण देखे गए। इससे ब्लड कल्चर, विडाल आदि जांच कराने के लिए सेंट्रल लैब पर मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां भीड़ की अपेक्षा बैठने के लिए कुर्सी आदि की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। इसलिए मरीज यहां-वहां खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
घंटों कतार में लगकर से गर्भवती से लेकर अन्य मरीजों ने अपनी जांचें कराईं। गर्मी को देखते हुए लैब के बाहर कही पेयजल, शौचालय आदि की कोई व्यवस्था भी नहीं देखी गई। काफी मरीजों को पेयजल, शौचालय आदि के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मरीज कुर्सी चेयर के अभाव में जमीन पर बैठे देखे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही अन्य व्यवस्था करा दी जाएगी : अधीक्षक
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रमाकांत ने बताया, सेंट्रल लैब पर बैठने की उचित व्यवस्था है। जल्द ही पेयजल आदि की भी व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें