फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समितियाें पर नहीं खाद, निजी दुकानदार एनपीके के साथ थमा रहे नैनो यूरिया

विज्ञापन
पीलीभीत में ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने को पहुंचे किसान।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। एनपीके-डीएपी के लिए समितियों की दौड़ लगा रहे किसानों की दिक्कतें अब तक दूर नहीं हुईं हैं। अधिकांश समितियों पर अब तक खाद नहीं पहुंची है। निजी दुकानदार किसानों को एनपीके के साथ 225 रुपये की नैनो यूरिया थमा रहे। जिंक और अन्य उत्पाद भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


समितियों पर खाद की कमी का फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। बोआई लेट न हो और खेत के पलेवा से बचने के लिए किसान निजी दुकानों पर पहुंचते हैं तो उन्हें डीएपी-एनपीके के साथ नैनो यूरिया थमाई जा रही है। नैनो यूरिया न लेने पर किसानों को लौटा दिया जाता है।
शहर में गोहनिया चौराहे से माधोटांडा मार्ग पर स्थित उर्वरक की निजी दुकान पर किसानों को एनपीके के साथ नैनो यूरिया दी जा रही थी। पूछने पर बताया कि हम क्या करें, ऊपर से ही आई है। एक अन्य दुकान पर भी किसानोंं को खाद के साथ अन्य उत्पाद दिए जा रहे थे। कलीनगर, बीसलपुर और पूरनपुर क्षेत्र में भी किसानों को एनपीके के नैनो यूरिया, जिंक व अन्य उत्पाद लेने को बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



खाद जल्द आने की संभावना
शहर में नेहरू पार्क के पास स्थित साधन सहकारी समिति में बुधवार को भी एनपीके-डीएपी नहीं थी। कई किसान मायूस होकर लौट गए। पूछने पर कर्मचारी शरद मिश्रा ने बताया कि कई दिन से खाद नहीं है। शाम तक खाद आने की संभावना है।


नैनो-डीएपी मिलाकर कर सकते हैं बोआई
जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि अभी बोआई का सही समय है। अगर खाद न मिल रही हो तो किसान नैनो डीएपी मिलाकर भी बोआई कर सकते हैं। गेहूं जम जाने के बाद नैनो एनपीके का छिड़काव कर दें। यह बराबर काम करेगा। अधिक लेट होने पर ही पलेवा करना होगा।


हर तरह से किसान भी झेल रहा परेशानी


किसान हर तरह से परेशान हैं। खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्राइवेट दुकानदार भी लूट रहे हैं। कई उर्वरक अपने पास से जबरन देकर जेब पर बोझ डाल देते हैं।- सिया राम, जमुनिया


खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकान पर जाने पर व्यापारी एनपीके के साथ जिंक व अन्य उर्वरक दे देते हैं। इससे जेब खर्च बढ़ जाता है। - अमरीक सिंह, पुरैनी दीपनगर


खाद की कमी नहीं है। 22 नवंबर को रैक और आ रही है। निजी दुकानों पर खाद के साथ कोई अन्य उत्पाद जबरन नहीं दिया जा सकता। किसान की इच्छा हो तो ही खरीदेगा। मामले की जानकारी कराएंगे।- नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी

पीलीभीत में ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने को पहुंचे किसान।संवाद

पीलीभीत में ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने को पहुंचे किसान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें