फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से नहीं हो रही गन्ने की तौल

Thu, 25 Feb 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के केनयार्ड में गन्ने का अंबार लगने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर पिछले दो दिनों से गन्ने की तौल नहीं हो रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। जीएम ने कल शुक्रवार से केनयार्ड काफी खाली होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के केनयार्ड में पिछले दो दिनों से गन्ने का काफी ज्यादा अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण यार्ड में और अधिक गन्ना आने की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। मिल प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए मिल के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी 10 क्रय केंद्रों पर दो दिनों से गन्ने की तौल रुकवा रखी है, जिससे क्रय केंद्रों से जुड़े किसानों का गन्ना नहीं तुल पा रहा है। किसान पिछले दो दिनों से क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलाने जाते हैं और पूरे दिन भटकते रहते हैं। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में मिल प्रशासन के प्रति रोष है।
इस बावत मिल के जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि कल तक केनयार्ड में गन्ना काफी कम हो जाएगा और कल से ही ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन



मकसूदापुर चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म
बीसलपुर। साढ़े चार लाख बोरी चीनी बनाने और 42 लाख क्विंटल गन्ना पेरने के बाद बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर का पेराई सत्र कल समाप्त हो गया है।
मिल के गन्ना प्रबंधक वीके पाल ने बताया कि गन्ना विभाग ने चालू पेराई सत्र में मिल को 53 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य दिया था, जिसके विपरीत मिल ने 42 लाख क्विंटल गन्ना पेर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि क्षेत्र का सारा गन्ना पेरने के बाद और गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही मिल का पेराई सत्र खत्म किया गया है। गन्ना प्रबंधक ने यह भी बताया कि मिल के गन्ना क्रय केंद्र उखड़वा लिए गए हैं और सामयिक कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जा रहा है।

चीनी मिल पेर चुकी 19 लाख क्विंटल गन्ना
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल चालू पेराई सत्र में अब तक करीब 19 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकी है। मिल के जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि मिल अब तक लगभग दो लाख बोरी चीनी का उत्पादन कर चुकी हैं। मिल की दैनिक रिकवरी भी 9.75 और औसत रिकवरी 8.79 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि मिल का पेराई सत्र 15 मार्च तक चलने के आसार हैं।

बजाज मिल का पेराई सत्र खत्म
बरखेड़ा। बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल का पेराई सीजन बुधवार को समाप्त हो गया। पेराई पूरी होने के साथ ही मिल बंद कर दी गई। उप महाप्रबंधक ललित तोमर ने बताया कि चीनी मिल में पेराई सत्र 30 नवंबर 2015 को शुरू हुआ था। बुधवार की रात तक मिल ने 48 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। मिल क्षेत्र का गन्ना समाप्त होने के पर बृहस्पतिवार सुबह से मिल को बंद कर दिया गया है।

बरखेड़ा मिल का पेराई सत्र समाप्त
बरखेड़ा। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल में वर्तमान सत्र का बीती रात गन्ना की पेराई का कार्य बंद करते हुए मिल बंद कर दी गई।
उपमहाप्रबंधक गन्ना ललित तोमर ने बताया कि चीनी मिल में पेराई सत्र 30 नवंबर 15 को शुरू हुआ था, बुधवार की रात मिल में गन्ने की पेराई का काम बंद करते हुए मिल बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मिल ने इसबार करीब 48 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर पेराई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें