हजरत सय्यद नूर अली शाह मियां के चल रहे उर्स के दूसरे दिन उलमा ने तकरीर कर अल्लाह के बताए मार्ग पर चलने की ताकीद की।
क्षेत्र के गांव सुकटिया में दरगाह सय्यद नूर अली शाह मियां पर चल रहे उर्स में सोमवार को मुफ्ती शहरेयार बिहार वालों अल्लाह व रसूल पर बयान फरमाते हुए कहा कि अल्लाह वाले आज भी जिंदा हैं। जब दुनिया पर हयात रहे तब भी अल्लाह वाले लोगों की मदद करते रहे। अल्लाह वालों को जब भी पुकारा जाता है, लोगों की आवाजों को सुनकर उनकी मदद फरमाते हैं। मौलाना तारिक रजा मिस्वाही ने कहा कि हजरत नूर अली शाह मियां के दरबार में लोग हमेशा ही फैज हासिल करते हैं। सज्जादानशीन ने अफसर अली मियां ने आलमे इस्लाम के लिए दुआ फरमाई। इस दौरान शायरे इस्लाम आजम रजा रामपुरी, सलीम रजा तिरकुनियां, हजरत मुफ्ती फैजान नुमानी, महफूज आलम आदि ने अपने कलाम पेश किए। इस मौकेे पर दूर दराज से आए जायरीन ने बड़ी संख्या में शिरकत की।