फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा : दो गांवों में दो चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, सोने-चांदी के आभूषण और 7,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा पुलिस शुक्रवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भैंसाह-ग्वालपुर नहर के पास पुलिस ने गंगाराम उर्फ बनवारी और अजय सक्सेना निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, सोने की नथ और अंगूठी, 10 चांदी के खड़ुए, दो जोड़ी पायल, चांदी की कमर पेटी, कंधनी और 7,700 रुपये बरामद हुए।
12 अगस्त की रात भैंसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे। घर के बाहर खड़ी उनके बड़े भाई अजय सिंह की मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई थी। इसी रात चोरों ने पड़ोसी गांव कोकिला निवासी भगवानदास और उनके भतीजे के घर को भी निशाना बनाया था। यहां से भी आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रम्मपुरा नत्थू निवासी परशुराम की चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटनाओं का खुलासा होने पर भैंसाई पर्वतपुर के प्रशासक रुद्रपाल गंगवार और कोकिला के प्रशासक रूपलाल ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें